Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
भरतपुर

व्हीलचेयर पर बैठकर ऑपरेशन करते हैं डॉ. जगवीर सिंह: हादसे के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, बेंगलुरु में जीते 3 मेडल

द्वारा Jaipur Times
व्हीलचेयर पर बैठकर ऑपरेशन करते हैं डॉ. जगवीर सिंह: हादसे के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, बेंगलुरु में जीते 3 मेडल

भरतपुर के ऑर्थोपेडिक सर्जन  डॉ. जगवीर सिंह का जीवन जज्बे की मिसाल बन गया है। 60 वर्षीय डॉ. सिंह आज व्हीलचेयर पर बैठकर न सिर्फ सफल ऑपरेशन करते हैं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर व्हीलचेयर रेस में मेडल भी जीत चुके हैं।

 27 नवंबर 2021  को पुणे में साइक्लिंग रेस के दौरान उनका गंभीर एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा और वे कमर से नीचे पूरी तरह पैरालाइज हो गए। अमेरिका में इलाज करवाया, लेकिन वे व्हीलचेयर के सहारे रहने को मजबूर हो गए।

इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। हाल ही में बेंगलुरु में हुए इंटरनेशनल व्हीलचेयर इवेंट में हिस्सा लेकर 1 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

डॉ. जगवीर जयपुर-दिल्ली-आगरा साइकिल ट्राएंगल रेस सहित कई मैराथन में भाग ले चुके हैं। वे भरतपुर में **एमजे हॉस्पिटल** भी चला रहे हैं, और अब भी ऑपरेशन थिएटर में सक्रिय रहते हैं। उनकी कहानी सच्चे साहस, आत्मबल और प्रेरणा की मिसाल है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

व्हीलचेयर पर बैठकर ऑपरेशन करते हैं डॉ. जगवीर सिंह: हादसे के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, बेंगलुरु में जीते 3 मेडल