Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
चुरू

दुंकर की भामाशाह सीतादेवी ने सहकारी सोसायटी को दान की 10 लाख की जमीन

द्वारा Jaipur Times
दुंकर की भामाशाह सीतादेवी ने सहकारी सोसायटी को दान की 10 लाख की जमीन

जयपुर टाइम्स 
बीदासर(निस)। ग्राम पंचायत दुंकर में समाजसेवा और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए भामाशाह सीतादेवी पत्नी पिथाराम जाट ने प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी सोसायटी के भवन निर्माण के लिए करीब 10 लाख रुपये मूल्य की आधा बीघा जमीन दान की है। यह जमीन बैनाथा रोड स्थित उनके खेत में से दी गई है। सोसायटी के व्यवस्थापक कुंदनदास ने बताया कि भगवाना राम ,कंवरी देवी व भागीराथ भामु की प्रेरणा से सीतादेवी ने यह सराहनीय योगदान दिया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सीतादेवी ने सोसायटी की मैनेजर को दान पत्र सौंपकर विधिवत भूमि सुपुर्द की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भामाशाह परिवार का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि रूपाराम भामु, पूर्व सरपंच रामनिवास भामु, कुसलनाथ सिद्ध, दुलनाथ सिद्ध, चैनाराम भामु, कैप्टन विजय सिंह बैनाथा, कॉपरेटिव सोसायटी अध्यक्ष डूंगरदास स्वामी, रेखाराम भामु, कैलाश भामु, पुसाराम सिहाग, मांगीलाल भामु, गोपाल भामु, जितेंद्र भामु, भंवराराम भामु, रतन नेहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

दुंकर की भामाशाह सीतादेवी ने सहकारी सोसायटी को दान की 10 लाख की जमीन