Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

कर्नल पी.एस. महला ने SKJ ज्वैलर्स के सोजन्य से प्याऊ का किया शुभारंभ भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगा शीतल जल

द्वारा Jaipur Times
कर्नल पी.एस. महला ने SKJ ज्वैलर्स के  सोजन्य से  प्याऊ का किया शुभारंभ भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगा शीतल जल

जयपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज सायं SKJ ज्वैलर्स के सोजन्य से  प्याऊ एवं वाटर कूलर व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। इस सेवा कार्य का शुभारंभ कर्नल पी.एस. महला (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष राजस्थान स्टेट एक्स सर्विसमेन वेल्फेयर एवं विद्याधर नगर जाट समाज संस्थान जयपुर के करकमलों से किया गया।

यह प्याऊ शिव शक्ति पैराडाइज वेल्फेयर सोसायटी तथा SKJ ज्वैलर्स परिवार के सहयोग से लगाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में राहगीरों, दुकानदारों, वाहन चालकों एवं आमजन को ठंडा और स्वच्छ जल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

इस अवसर पर कर्नल पी.एस. महला ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए  संजय जोशी एवं समस्त SKJ ज्वैलर्स परिवार को बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को ऐसे सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।

कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्यजन, सोसायटी के सदस्य एवं व्यापारी वर्ग के लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी पहल की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।