Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

वसुंधरा राजे ने किया ‘डांडिया महारास-2025’ के पोस्टर का विमोचन

द्वारा Jaipur Times
वसुंधरा राजे ने किया ‘डांडिया महारास-2025’ के पोस्टर का विमोचन

29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक जयपुरवासी उठाएंगे गरबा-डांडिया, संगीत और व्यंजनों का आनंद

जयपुर। नवरात्रि पर्व के अवसर पर होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वैशाली नगर, जयपुर में इस साल आयोजित होने वाले ‘डांडिया महारास-2025’ का पोस्टर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने विमोचित किया।

पोस्टर विमोचन के मौके पर राजे ने कहा कि यह आयोजन पिछले 14 वर्षों से निरंतर हो रहा है और शक्ति की उपासना का एक अनूठा प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मां अम्बे की भक्ति में हजारों महिलाएं और पुरुष गरबा एवं डांडिया के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त करता है बल्कि समाज में उत्साह और ऊर्जा का संचार भी करता है।

आयोजन के डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि ‘डांडिया महारास-2025’ का आयोजन 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर** तक जानकी पैराडाइज परिसर, गांधीपथ, वैशाली नगर में होगा। प्रत्येक दिन शाम 5 बजे से गरबा और डांडिया के साथ म्यूजिक, डांस और धमाल का आनंद मिलेगा। इसके साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल्स भी मौजूद होंगी ताकि लोग मनोरंजन के साथ खाने-पीने का लुत्फ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि आयोजन में भाग लेने के इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 8619189755 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं एंट्री पास District by Zomato पर ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। आयोजकों का मानना है कि इस बार का डांडिया महारास पहले से भी अधिक भव्य और आकर्षक होगा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।