कोटा
ट्रांसफार्मर जलने से दो दिन से बीस घर अंधेरे में
द्वारा Jaipur Times

-- रावतसर
ग्राम पंचायत रामसर कुआं के राजस्व गांव सागाणा कुआं के पोटलिया की ढाणी में ट्रांसफार्मर जलने से दो दिनों से बीस परिवार अंधेरे में डूबे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने नया ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर आनलाइन शिकायत व विधुत विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद विभाग ने कोई सुध नहीं ली है। ऐसे में बीस घरों के साथ ही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सागाणा कुआं और जोगमाया मंदिर भी अंधेरे में है। ऐसे में ग्रामीणों को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने तुरंत टांसफार्मर लगाने की मांग की है।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
