Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

जयपुर में मानसून की पहली बारिश बनी आफत: सड़कों पर पानी-पानी, नाले उफने, दुकानें डूबीं

द्वारा Jaipur Times
जयपुर में मानसून की पहली बारिश बनी आफत: सड़कों पर पानी-पानी, नाले उफने, दुकानें डूबीं

मानसून के सक्रिय होते ही राजधानी जयपुर में कुछ ही घंटों की बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई, जिससे सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया।

मोती डूंगरी रोड, आदर्श नगर, ट्रांसपोर्ट नगर और सांगानेर जैसे इलाकों में पानी इतना भर गया कि गाड़ियों के टायर तक डूब गए। स्थानीय व्यापारियों ने शिकायत की है कि नालों की समय पर सफाई नहीं हुई, जिससे पानी की निकासी बाधित रही और दुकानों में पानी घुस गया।

मोती डूंगरी रोड पर महज आधे घंटे की बारिश में सड़क तालाब में तब्दील हो गई। दुकानदारों का कहना है कि बारिश का पानी उनके शोरूम में घुस आया, जिससे हजारों का नुकसान हुआ। स्थानीय निवासी राजेश सैनी ने बताया कि रविवार को एक व्यक्ति खुले नाले में गिरने से बाल-बाल बचा।

लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी मानसून से पहले नालों की सफाई का दावा करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। जगह-जगह टूटे ढक्कन, खुले नाले और उफनते गड्ढे बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं।

नगर निगम और जलदाय विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्होंने जल्द हालात सुधारने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल जयपुरवासी राहत के बजाय बारिश को आफत के रूप में झेल रहे हैं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

जयपुर में मानसून की पहली बारिश बनी आफत: सड़कों पर पानी-पानी, नाले उफने, दुकानें डूबीं