Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
sujangarh

सुजानगढ़ जिले की मांग को लेकर प्रदर्शन

द्वारा Jaipur Times
सुजानगढ़ जिले की मांग को लेकर प्रदर्शन


जयपुर टाइम्स 
सुजानगढ़ (नि.सं.)। जिले की मांग को लेकर 1043 वें दिन भी उपखंड कर्यालय के बाहर जनहित संघर्ष मोर्चा की ओर से दिया जा रहा धरना जारी रहा। धरने पर काफी लागों ने शिरकत की और जिले की मांग को लेकर नारेबाजी की। मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार मेघवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से हमारी मांग है कि जल्द से जल्द सुजानगढ़ को जिला बनाने का काम पूर्ण कर जनहितों और जनभावनाओं का सम्मान करे। इस अवसर पर तेजपाल गोदारा, रामनारायण रूलाणिया, एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणिया, लक्ष्मणराम गोदारा, हंसराज रेवाड़, सदीक मणियार, पवन भोजक, लियाकत खां, साबिर अली चौहान, किशनलाल छरंग, महबूब बड़गुजर, हेमंत कुमार ढ़ाका, मुमताज खां, रोशन खां, राजेंद्र बैदी, गजानंद प्रजापत, नानूराम जाट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।