Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं के कार्य और समर्पण को सराहा कार्यकर्ता भाजपा की ताकत, ठानेगा भी और जीतेगा भीः डा. सतीश पूनिया 

द्वारा Jaipur Times

चंडीगढ़, 16 जुलाई।  महेंद्रगढ़ के पाली में पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन के बाद प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों की बैठक में हरियाणा भाजपा के प्रभारी डा.सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं के कार्य एवं समर्पण की खूब प्रशंसा की। डा. पूनिया ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत है, वह भाजपा की जीत का अग्रसर रहा है और इस बार भी  कार्यकर्ता ने ठान लिया है कि तीसरी बार भी राज्य में भाजपा की सरकार बनवाकर ही चैन से बैठेगा।
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा जैसा अनुशासन किसी अन्य दल में नहीं है और न ही भाजपा जैसा अनुशासित कार्यकर्ता किसी पार्टी के पास है, इसलिए इसी अनुशासन के दम पर भाजपा हरियाणा में फिर एक बार सरकार बनाएगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि अगले तीन माह दिन रात मेहनत करनी है और हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार ही हमारा लक्ष्य है। डा. पूनिया ने दावा किया कि हम इसमें शत-प्रतिशत कामयाब होंगे, क्योंकि प्रदेश की जनता का विश्वास हमारे साथ है। 
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने भी पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। बड़ौली ने कहा कि हमें निश्चित किए हुए संगठनात्मक कार्य जल्दी से जल्दी पूरे करने हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कितना भी झूठ फैलाए, जनता उसके बहकावे में नहीं आएगी। भाजपा सरकार ने दस सालों में शानदार विकास के कार्य किए हैं। हमें इन्हीं कार्यों को लेकर जनता के बीच जाना है। संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों से जिलों में होने वाले जनसंपर्क के कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।

प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं के कार्य और समर्पण को सराहा  कार्यकर्ता भाजपा की ताकत, ठानेगा भी और जीतेगा भीः डा. सतीश पूनिया 

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं के कार्य और समर्पण को सराहा कार्यकर्ता भाजपा की ताकत, ठानेगा भी और जीतेगा भीः डा. सतीश पूनिया