Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
बांसवाड़ा

सर्ववर्गीय कलाल समाज को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित एवं मजबूत करने पर हुआ गहन मंथन

द्वारा Jaipur Times
सर्ववर्गीय कलाल समाज को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित एवं मजबूत करने पर हुआ गहन मंथन

बांसवाड़ा। महाराष्ट्र के अंबाजोगाई में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन मैं भाग लेने से पूर्व  औरंगाबाद, (छत्रपति संभाजी नगर) मैं सक्रिय समाज बंधु जायसवाल क्लब युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जायसवाल के आग्रह पर  छत्रपति संभाजी नगर में उनके निवास पर स्नेह भोज एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
 जिसमें उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री व वर्तमान में बहराइच विधायक एवं अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की राष्ट्रीय महिलाअध्यक्ष अनुपमा जायसवाल  उनकी पुत्रवधू शिखा जायसवाल एवं इंदौर से निवृत्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र प्रभारी अटल गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूलचंद जायसवाल अहमदाबाद से सजल ग्रुप के संचालक उपेंद्र जायसवाल एवं जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय महासचिव बांसवाड़ा राजस्थान से हरीश कलाल आदि वरिष्ठ समाज के पदाधिकारीयों ने बैठक में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय  समाजसेवी पंकज जायसवाल व उनके परिवार के सदस्यों ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत सत्कार  किया। बैठक में समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाए और पूरे देश मे सभी वर्गों को कैसे संगठित किया जाए एव विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से मंथन किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।