Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

 जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त, 54.11% मतदान; रियासी में सबसे अधिक और श्रीनगर में सबसे कम वोटिंग

द्वारा Jaipur Times
 जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त, 54.11% मतदान; रियासी में सबसे अधिक और श्रीनगर में सबसे कम वोटिंग

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को वोटिंग समाप्त हो गई। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 7 बजे तक कुल 54.11% मतदान दर्ज किया गया। रियासी जिले में सबसे अधिक 71.81% वोटिंग हुई, जबकि श्रीनगर में सबसे कम 27.37% मतदाता मतदान करने पहुंचे। 

दूसरे चरण में 25.78 लाख मतदाताओं ने सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया। इन 26 सीटों में से 15 सीटें सेंट्रल कश्मीर और 11 सीटें जम्मू क्षेत्र की हैं। इस चरण में 239 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 233 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 131 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि 49 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वोटिंग के दौरान जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने अपनी संपत्ति सिर्फ 1,000 रुपये घोषित की, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बीरवाह से चुनाव लड़ रहे हैं। उमर अब्दुल्ला का मुकाबला जेल में बंद सरजन अहमद वागे उर्फ आजादी चाचा से हो रहा है। 

इससे पहले, 18 सितंबर को पहले चरण में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए 61.38% मतदान हुआ था, जिसमें किश्तवाड़ में 80.20% और पुलवामा में सबसे कम 46.99% वोटिंग दर्ज की गई थी।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

 जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त, 54.11% मतदान; रियासी में सबसे अधिक और श्रीनगर में सबसे कम वोटिंग