Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
नागौर

सामाजिक समरसता की मिसाल: सजनसिंह ने वाल्मीकि समाज की बेटी का कराया भव्य विवाह

द्वारा Jaipur Times
सामाजिक समरसता की मिसाल: सजनसिंह ने वाल्मीकि समाज की बेटी का कराया भव्य विवाह

कल्याणपुर। गांव नागाणा में मंगलवार को सजनसिंह ने सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए वाल्मीकि समाज की बेटी कुसुमलता का भव्य विवाह कराया। सजनसिंह ने न केवल विवाह का पूरा खर्च उठाया, बल्कि कन्यादान भी किया। 

सुबह नागौर के गांव दुकोसी से बारात नागाणा पहुंची, जहां सजनसिंह व ग्रामीणों ने बारात का गर्मजोशी से स्वागत किया। दूल्हे संजयकुमार की घोड़ी पर बिंदौली निकाली गई। मंडप में विधिवत विवाह सम्पन्न हुआ। 

इस आयोजन में विभिन्न समाजों के लोग एक साथ भोजन में शामिल हुए, जिससे छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का संदेश दिया गया। शाम को बारात खुशी-खुशी विदा की गई। इस समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

सामाजिक समरसता की मिसाल: सजनसिंह ने वाल्मीकि समाज की बेटी का कराया भव्य विवाह