Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

रक्षा मंत्रालय ने 2025 को 'सुधारों का वर्ष' घोषित किया 

द्वारा Jaipur Times
रक्षा मंत्रालय ने 2025 को 'सुधारों का वर्ष' घोषित किया 

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने 2025 को 'सुधारों का वर्ष' घोषित करते हुए सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और थिएटर कमांड के एकीकरण को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह वर्ष रक्षा तैयारियों में अभूतपूर्व प्रगति की नींव रखेगा और 21वीं सदी की चुनौतियों के बीच भारत की सुरक्षा को मजबूत करेगा।  

थिएटराइजेशन योजना के तहत थल सेना, वायु सेना और नौसेना की क्षमताओं का एकीकृत उपयोग सुनिश्चित होगा। सभी इकाइयां एक क्षेत्र विशेष की सुरक्षा चुनौतियों का सामना एकजुट होकर करेंगी।  

बैठक में साइबर, अंतरिक्ष, एआई, हाइपरसोनिक और रोबोटिक्स जैसी उभरती तकनीकों पर भी ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया गया। मंत्रालय ने अधिग्रहण प्रक्रियाओं को तेज और सरल बनाने पर जोर देते हुए संयुक्तता और एकीकरण पहल को और मजबूत करने की दिशा में काम करने की बात कही।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

रक्षा मंत्रालय ने 2025 को 'सुधारों का वर्ष' घोषित किया