Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सिरोही

प्रतापजी कपूरजी साकरिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने बच्चों को स्कूल सामग्री की भेट 

द्वारा Jaipur Times

 हर वर्ष विद्यालय के सभी बच्चों को स्कूल बैग,नोटबुक, स्टेशनरी सामग्री, वॉटर बोतल का वितरण किया।

सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र के सांडेराव नगर की समस्त राजकीय विद्यालय के छात्र छात्राओ को हर वर्ष की भांति इस भी शा.प्रतापजी कपूरजी साकरिया चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को नोटबुक,वॉटर बॉटल,स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया।प्रधानाध्यापक घनश्याम लोहार ने बताया कि प्रतापजी कपूरजी साकरिया चैरिटेबल ट्रस्ट साण्डेराव द्वारा हर वर्ष विद्यालय के सभी बच्चों को स्कूल बैग,नोटबुक, स्टेशनरी सामग्री, वॉटर बोतल का वितरण भामाशाह परिवार द्वारा किया जाता है।इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिवार की तरफ से भामाशाह परिवार को मैडल पहनाकर, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर बहुमान कर आभार  व्यक्त  किया।इस अवसर भामाशाह  साकरिया परिवार की तरफ से शंकरलाल, विमलाबहन, मदनलाल, इन्द्राबहन, इन्द्रमल,बबीबहन, केवलचन्द, पुष्पाबहन, सुरेशकुमार, कलावतीबहन, रमेशकुमार, साधनाबहन ,प्रवीण कुमार,भारतीबहन, अनिलकुमार, मिनलबहन  उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

प्रतापजी कपूरजी साकरिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने बच्चों को स्कूल सामग्री की भेट