Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

तमिलनाडु को पीएम मोदी की 8300 करोड़ की सौगात, कहा- श्रीराम का जीवन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

द्वारा Jaipur Times
तमिलनाडु को पीएम मोदी की 8300 करोड़ की सौगात, कहा- श्रीराम का जीवन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

चेन्नई। रामनवमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु को 8300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई का लोकार्पण किया। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन और सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि बीते 10 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना हुआ है और इसका श्रेय आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को भी जाता है। उन्होंने चिनाब ब्रिज, अटल सेतु, बोगीबील ब्रिज और पंबन ब्रिज जैसे प्रोजेक्ट्स का उदाहरण देते हुए भारत की प्रगति को रेखांकित किया।

मोदी ने कहा कि विकसित भारत के सफर में तमिलनाडु की भूमिका अहम है। उन्होंने बताया कि 2014 की तुलना में अब राज्य को तीन गुना ज्यादा फंड मिल रहा है और इस साल 6000 करोड़ रुपये से अधिक का रेल बजट दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बेवजह आलोचना करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के विकास को प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री ने भारत की सॉफ्ट पावर और संस्कृति को वैश्विक आकर्षण का केंद्र बताया और मछुआरों की सुरक्षित वापसी को सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण बताया। उन्होंने भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से स्मरण किया और कहा कि हर हिंदुस्तानी का सीना आज गर्व से चौड़ा हो रहा है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

तमिलनाडु को पीएम मोदी की 8300 करोड़ की सौगात, कहा- श्रीराम का जीवन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा