Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पीएम मोदी की तीन देशों की यात्रा: नाइजीरिया में रणनीतिक साझेदारी पर जोर  

द्वारा Jaipur Times
पीएम मोदी की तीन देशों की यात्रा: नाइजीरिया में रणनीतिक साझेदारी पर जोर  

 

एजेंसी, अबुजा।  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया में राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू से मुलाकात कर भारत-नाइजीरिया संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने रक्षा, ऊर्जा और व्यापार जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी को प्राथमिकता देने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद, समुद्री डकैती और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए दोनों देश मिलकर काम करते रहेंगे।  

प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रवासी समुदाय को भारत-नाइजीरिया संबंधों का एक मजबूत स्तंभ बताया और उनके कल्याण के लिए राष्ट्रपति टीनूबू को धन्यवाद दिया। मोदी ने घोषणा की कि भारत ने बाढ़ प्रभावित नाइजीरिया के लिए 20 टन राहत सामग्री भेजी है। उन्होंने अफ्रीकी संघ को जी20 का स्थायी सदस्य बनाए जाने को भी एक बड़ी उपलब्धि बताया।  

राष्ट्रपति भवन में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता से पहले दोनों नेताओं के बीच औपचारिक बैठक हुई। कई समझौतों पर हस्ताक्षर की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा नाइजीरिया के बाद ब्राजील और गुयाना में जारी रहेगी।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।