Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

भारत की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, युद्ध की दी गीदड़ भभकी 

द्वारा Jaipur Times
भारत की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, युद्ध की दी गीदड़ भभकी 



इस्लामाबाद। पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं। भारत की ओर से की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक की। ये बैठक इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पाकिस्तान के तीनों सेनाध्यक्ष, महत्वपूर्ण मंत्री, शीर्ष सिविल और सैन्य अधिकारी शामिल हुए थे। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि अगर भारत ने पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने या उसकी दिशा बदलने की कोशिश की, तो इसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा।  सभी द्विपक्षीय समझौते तत्काल प्रभाव से स्थगित किए गए।
पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। भारतीय एयरलाइंस के लिए अपने एयरस्पेस बंद किया।
एनएससी बैठक के बाद पाकिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए किसी भी खतरे का सभी क्षेत्रों में मजबूती से जवाब दिया जाएगा।
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के फैसले को 'अस्वीकार' करते हुए कहा कि यह 240 मिलियन पाकिस्तानियों के लिए जीवन रेखा है। पाकिस्तान ने कहा कि भारत ने पानी रोका तो उसे युद्ध जैसा कृत्य माना जाएगा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

भारत की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, युद्ध की दी गीदड़ भभकी