Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

2025 में लागू होगा नया डायरेक्ट टैक्स कोड देशभर से सुझाव लिए जा रहे सीए प्रकाश शर्मा का बयान

द्वारा Jaipur Times

नेशनल सीए कॉन्फ्रेंस के डायरेक्टर सीए प्रकाश शर्मा ने जानकारी दी है कि 2025 में नया डायरेक्ट टैक्स कोड लागू होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी घोषणा पहले ही कर दी है। जयपुर में आयोजित सीए कॉन्फ्रेंस के दौरान देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से इस कोड के लिए सुझाव मांगे जा रहे हैं, जिन्हें केंद्रीय वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा। शर्मा ने सरकार से अपील की है कि इन सुझावों के आधार पर नए टैक्स कोड की रूपरेखा तय की जाए ताकि यह करदाताओं के लिए सरल और प्रभावी हो।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

2025 में लागू होगा नया डायरेक्ट टैक्स कोड देशभर से सुझाव लिए जा रहे सीए प्रकाश शर्मा का बयान