सीकर
Made people aware about National Lok Adalat
द्वारा Jaipur Times

नीमकाथाना पाटन, (निंस.)। नीमकाथाना में 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नीमकाथाना शहर व मालनगर, कुरबडा गाँव में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मोबाइल वैन द्वारा महिलाओं में जागरूकता का संदेश दिया गया।
साथ ही महिलाओं के अधिकार व हक की जानकारी दी गई। इस दौरान एडवोकेट विरेन्द्र सिंह शेखावत,एडवोकेट विनोद कुमार मीणा,पुरुषोतम शर्मा ने महिलाओं को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के बारे मे विस्तार से चर्चा करते हुए योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करने का आह्वान किया। इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा ओर महिला अधिकार की जानकारी दी गई।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
