Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

बेंगलुरु में अमेजन पार्सल से निकला जिंदा कोबरा, महिला को मिली बड़ी हैरानी

द्वारा Jaipur Times

बेंगलुरु में 17 जून को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जब एक महिला के अमेजन से मंगवाए गए ऑनलाइन पार्सल से जिंदा कोबरा निकल आया। तन्वी नाम की इस महिला ने गेमिंग कंट्रोलर ऑर्डर किया था, लेकिन जब उन्होंने पैकेज खोला, तो अंदर से एक जहरीला सांप निकल आया। 

सांप पैकेजिंग टेप में फंसा हुआ था, जिससे वह भागने में असमर्थ था और इस वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस अप्रत्याशित घटना से घबराई महिला ने तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में बाल्टी के अंदर रखा आधा खुला अमेजन पैकेज और उसमें फंसा कोबरा दिख रहा है, जो छूटने की कोशिश कर रहा है।

इस घटना ने न केवल महिला को बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले अन्य लोगों को भी चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद अमेजन की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

बेंगलुरु में अमेजन पार्सल से निकला जिंदा कोबरा, महिला को मिली बड़ी हैरानी