Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस: शादी से इनकार पर गैंगरेप, वीडियो बनाकर धमकाया - TMC छात्र नेता समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

द्वारा Jaipur Times
कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस: शादी से इनकार पर गैंगरेप, वीडियो बनाकर धमकाया - TMC छात्र नेता समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता में 24 वर्षीय लॉ कॉलेज छात्रा ने तीन युवकों पर गैंगरेप, मारपीट और वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा ने पहले शादी का प्रस्ताव दिया, मना करने पर यूनियन रूम में दो अन्य साथियों प्रमित मुखोपाध्याय और जैब अहमद के साथ गैंगरेप किया और हॉकी स्टिक से पीटा।

तीनों आरोपी TMC छात्र परिषद से जुड़े हैं। पीड़िता ने 25 जून को कस्बा थाने में शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे में तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के फोन से रेप के वीडियो भी मिले हैं। कोर्ट ने 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा है। BJP ने TMC सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस: शादी से इनकार पर गैंगरेप, वीडियो बनाकर धमकाया - TMC छात्र नेता समेत तीन आरोपी गिरफ्तार