Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सिरोही

पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने किया अतिआधुनिक सुविधा युक्त बार्बर शॉप का उद्घाटन

द्वारा Jaipur Times


सुमेरपुर। उपखण्ड क्षेत्र के कोसेलाव गांव में शनिवार को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाडा के मुख्य अतिथ्य में अतिआधुनिक सुविधा युक्त द जॉन बार्बर शॉप का फीता काटकर उद्धाटन किया गया। शॉप संचालक भावेश सेन ने बताया कि मारवाड़-गोडवाड़ के अधिकांश प्रवासी गुजरात, महाराष्ट्र व कर्नाटक सहित बड़े शहरों में अपना व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया के जब प्रवासी छुट्टियों के दिनों में अपने घर-परिवार सहित राजस्थान में अपने गांव आते हैं तक उनको बड़े शहरों जैसी सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अतिआधुनिक सुविधा युक्त बार्बर शॉप का  शुभारम्भ किया गया हैं। इस मौके पर नेहपालसिंह जोधा, बलवंत परिहार, लखन मीणा, कानसिंह, डूंगरदास, मनीष, नासीरभाई, बगदाराम मेघवाल, नाथूराम देवासी, दिनेश मीणा, अजयपाल चौधरी, मनमोहनसिंह, किशोर माली, किशोर सुथार, हिम्मत देवासी, किशन चौहान, राहुल मेवाडा व  निखिल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहें।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने किया अतिआधुनिक सुविधा युक्त बार्बर शॉप का उद्घाटन