Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

पेपर लीक मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के PSO और बेटे की गिरफ्तारी, SI का पेपर खरीदे जाने का आरोप

द्वारा Jaipur Times
पेपर लीक मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के PSO और बेटे की गिरफ्तारी, SI का पेपर खरीदे जाने का आरोप

जयपुर में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसओजी ने बड़ा खुलासा करते हुए शुक्रवार देर रात राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) राजकुमार यादव और उनके बेटे भरत यादव को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने दोनों को तीन दिन की रिमांड पर भेजा है।

जांच में सामने आया है कि राजकुमार यादव ने अपने बेटे के लिए सब-इंस्पेक्टर का पेपर खरीदा था। भर्ती परीक्षा में पास होने के बाद भरत यादव फिजिकल टेस्ट में असफल हो गया था। एसओजी दोनों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा, “किसी भी व्यक्ति की अपराध में संलिप्तता हो तो कानून अपना काम करे।” बताया जा रहा है कि गहलोत के मुख्यमंत्री रहते राजकुमार यादव उनकी सुरक्षा में तैनात था। बीजेपी सरकार बनने के बाद भी वह गहलोत के PSO के रूप में काम कर रहा था।

एसओजी का मानना है कि इस गिरफ्तारी से पेपर लीक रैकेट के और कई कड़ियों का पर्दाफाश हो सकता है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

पेपर लीक मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के PSO और बेटे की गिरफ्तारी, SI का पेपर खरीदे जाने का आरोप