Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राजसमंद

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया राजसमंद दौरा, विधायक राठौड़ की माता के देहावसान पर दी पुष्पांजलि

द्वारा Jaipur Times

राजसमंद। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और राजसमंद की पूर्व सांसद दिया कुमारी आज एक दिवसीय प्रवास पर राजसमंद पहुंचीं। उन्होंने कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के निवास स्थल ग्राम आगरिया जाकर उनके मातृ शोक पर सांत्वना दी और पुष्पांजलि अर्पित की। दिया कुमारी ने विधायक राठौड़ और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

जयपुर से राजसमंद पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का फोरलेन पर जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सांसद कार्यकाल में शुरू किए गए मावली-मारवाड़ ब्रॉडगेज, राजसमंद-नाथद्वारा सर्विस लेन, निर्माणाधीन ब्रिज, और गैस पाइप लाइन जैसे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने इन कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण भी किया।

दिया कुमारी का यह दौरा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा और जनता से संवाद के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा। उपमुख्यमंत्री ने सभी विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया राजसमंद दौरा, विधायक राठौड़ की माता के देहावसान पर दी पुष्पांजलि

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।