Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली चुनाव: पीएम मोदी आज भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा, AAP को बताया था 'आपदा सरकार' 

द्वारा Jaipur Times
दिल्ली चुनाव: पीएम मोदी आज भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा, AAP को बताया था 'आपदा सरकार' 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार दोपहर 1 बजे नमो ऐप के जरिए दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। वे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति साझा करेंगे।  

पीएम मोदी ने दिल्ली चुनाव प्रचार की शुरुआत 3 जनवरी को की थी। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधते हुए इसे 'आपदा सरकार' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बीते 10 साल में घोटालों की भरमार रही है। उन्होंने AAP को शराब ठेकों, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रदूषण योजनाओं में भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया।  

भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और दो सीटों पर अपने सहयोगियों को समर्थन दे रही है। नई दिल्ली सीट से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को और आतिशी की सीट से रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है।  

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर मतदान होगा। इस चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 20 जनवरी नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी।  

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी रैली में कहा था कि दिल्ली के लोग आपदा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और इस बार बदलाव के लिए मतदान करेंगे। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे इस 'आपदा सरकार' को हटाकर एक नई शुरुआत करें।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

दिल्ली चुनाव: पीएम मोदी आज भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा, AAP को बताया था 'आपदा सरकार'