Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

डॉ. सतीश पूनियां ने दिल्ली में ली संगठनात्मक बैठकें

द्वारा Jaipur Times
डॉ. सतीश पूनियां ने दिल्ली में ली संगठनात्मक बैठकें


अब दिल्ली में भी होगा भाजपा का राज: डॉ. सतीश पूनिया 
जयपुर टाइम्स 
नई दिल्ली। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा हरियाणा प्रभारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा राजस्थान डॉ. सतीश पूनियां ने  दिल्ली के नजफगढ़ जिले की विकास पुरी, उत्तम नगर व मटियाला विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें की।
सतीश पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान इत्यादि राज्यों की तरह भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी, नजफगढ़ से लेकर समस्त दिल्ली की जनता भाजपा को आशीर्वाद देकर विजय बनाने का मन बना चुकी है, क्योंकि भाजपा भरोसा है और विकास का विजन है, ऐसे में भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली में हर क्षेत्र में बुनियादी विकास प्रतिबद्धता के साथ होगा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।