Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
NEEM KA THANA

क्रिकेट मैच का समापन,जीण माता ने जीता फाइनल मैच 

द्वारा Jaipur Times
क्रिकेट मैच का समापन,जीण माता ने जीता फाइनल मैच 


जयपुर टाइम्स 
नीमकाथाना पाटन,(निंस)। पाटन तहसील की ग्राम जिलों पंचायत में गोवर्धन दीपावली से मीणा समाज की ओर से अपने बुजुर्गों की याद में शुरू की गई क्रिकेट प्रतियोगिता में छठवें दिन पहला सेमीफाइनल माहवा सामने वाली टीम जीण माता जूनियर के बीच खेला गया। जिसमें जीण माता जूनियर विजेता रही व दूसरा सेमीफाइनल शहबाजपुर वर्सेज जीण माता सीनियर के बीच खेला गया। जिसमें जीण माता सीनियर विजेता रही इस प्रकार से फाइनल मैच जीण माता जूनियर वर्सेस जीण माता सीनियर के बीच खेला गया। जिसमें जीण माता सीनियर विजेता रही। पुरस्कार वितरण समारोह में जीलो ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि राजेश सैनी, रवि दत्त मीना, रोहिताश मास्टर, कृष्ण कुमार मीणा ग्राम विकास अधिकारी, कालूराम पूर्व पंच उपस्थित रहें। विजेता टीम को₹15000 एवं उपविजेता  टीम को 7100 रुपए नगद पुरस्कार व ट्रॉफी का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सुरेंद्र मीणा, अशोक मीणा, सुमेर कुमार, हवा सिंह मीणा सहित आयोजन कर्ता समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहें।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

क्रिकेट मैच का समापन,जीण माता ने जीता फाइनल मैच