Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

राजस्थान में मौसम का बदला मिज़ाज: बीकानेर, सीकर समेत 5 जिलों में बारिश, जयपुर-अजमेर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट, जैसलमेर-बाड़मेर में हीटवेव रेड अलर्ट पर

द्वारा Jaipur Times
राजस्थान में मौसम का बदला मिज़ाज: बीकानेर, सीकर समेत 5 जिलों में बारिश, जयपुर-अजमेर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट, जैसलमेर-बाड़मेर में हीटवेव रेड अलर्ट पर

राजस्थान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने करवट ली है। बुधवार रात बीकानेर, झुंझुनूं, उदयपुर, सीकर और दौसा जिलों में बारिश दर्ज की गई। गुरुवार सुबह भी सीकर में हल्की बारिश हुई, जबकि जयपुर, नागौर और भीलवाड़ा में बादल छाए रहे और धूप-छांव की स्थिति बनी रही।

जयपुर मौसम केंद्र ने भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभागों में गुरुवार दोपहर बाद आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों के लिए गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार देर रात बीकानेर, झुंझुनूं और उदयपुर में धूल भरी आंधी चली और हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। खैरवाड़ा (उदयपुर) में 4MM, बीकानेर शहर में 2MM, नोखा में 3MM और झुंझुनूं में 1MM बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा और बूंदी के लिए आंधी और हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।