Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

आज से संसद का बजट सत्र शुरू, महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष घेर सकता है सरकार  

द्वारा Jaipur Times
आज से संसद का बजट सत्र शुरू, महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष घेर सकता है सरकार  

???? एजेंसी | नई दिल्ली  

- शुक्रवार से संसद का बजट सत्र शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी संयुक्त सत्र को संबोधित।  
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण, 1 फरवरी को लगातार आठवीं बार पेश करेंगी केंद्रीय बजट।  
- महाकुंभ भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में, अव्यवस्थाओं और वीआईपी संस्कृति पर सवाल।  
- सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का आरोप, संसदीय समितियों का राजनीतिकरण कर जबरन अपना एजेंडा लागू कर रही सरकार।  
- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक, विपक्ष ने कार्यवाही में पक्षपातपूर्ण रवैये पर जताई आपत्ति।  
- कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने उठाए सवाल, राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की तारीख पहले ही क्यों तय हुई?  
- सरकार का जवाब – "सभी मुद्दों पर विचार करेगी व्यवसाय सलाहकार समिति", संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सहयोग की अपील की।  
- संसद सत्र के हंगामेदार होने के आसार, महाकुंभ भगदड़, आर्थिक नीतियां और बजट को लेकर सरकार-विपक्ष में तीखी बहस संभव।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।