Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

केजरी को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही भाजपा  शीशमहल को मूल स्थिति में बहाली की मांग, एलजी को पत्र 

द्वारा Jaipur Times
केजरी को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही भाजपा  शीशमहल को मूल स्थिति में बहाली की मांग, एलजी को पत्र 

-
जयपुर टाइम्स 
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की घेराबंदी चुनाव के बाद भी जारी है। दरअसल भाजपा ने सोमवार को उपराज्यपाल को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 'शीश महल' के साथ विलय की गई अन्य संपत्तियों को रद्द किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि शीश महल' का विस्तार चार सरकारी संपत्तियों को मिलाकर किया गया है। बता दें कि 'शीश महल' का इस्तेमाल भाजपा ने हालिया विधानसभा चुनावों के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दों पर अरविंद केजरीवाल को घेरने के लिए एक राजनीतिक हथियार के रूप में किया था। 

हमारा मुख्यमंत्री नहीं रहेगा इस बंगले में:

सचदेवा ने कहा कि हमारी सरकारी बनने के बाद इस बात का फैसला करेगी कि इस बंगले का इस्तेमाल कैसे करना है। लेकिन हमारा मुख्यमंत्री इस घर में नहीं रहेगा। ज्ञात हो कि यह बंगला 2015 से अक्टूबर 2024 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल का आधिकारिक निवास था। लेकिन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने इसे खाली कर दिया था।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।