Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
झुंझुनू

बिसाऊ चौराहे पर गंदा पानी  और कीचड़ बना परेशानी का सबब 

द्वारा Jaipur Times
बिसाऊ चौराहे पर गंदा पानी  और कीचड़ बना परेशानी का सबब 


जयपुर टाइम्स 
मण्डावा। कस्बे बिसाऊ चौराहे पर विगत महिने भर से गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए नालों और नालियों की सफाई नहीं होने से आमजन को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हेै। बिसाऊ चौराहे पर कई दिनों से गंदा पानी भर रहा है, लेकिन उसका समाधान नहीं होने से लोगों को कीचड़ में निकलना पड़ रहा हेै। नगर पालिका प्रशासन को लगातार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं होने से आमजन को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पङ रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के इस इलाके में बनाए गए गंदे पानी के नालों और सीवर लाइन को डलवाने के बाद सफाई नहीं करवाई गई। जिससे नालों के ओवर फ्लो होने पर गंदा पानी और नालों के ऊपर से निकल कर सङकों पर फैल रहा हेै। जिससे स्कूली बच्चे, वार्डवासी समेत आमजन को गंदे पानी से निकलकर गुजरना पड़ रहा हेै। लोगों ने पालिका प्रशासन से आग्रह किया है कि शीघ्र उक्त समस्या का समाधान करें।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

बिसाऊ चौराहे पर गंदा पानी  और कीचड़ बना परेशानी का सबब