Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

बैलेट पेपर की वापसी के लिए कांग्रेस चलाएगी देशव्यापी अभियान   मल्लिकार्जुन खरगे ने ईवीएम पर उठाए सवाल, केंद्र सरकार पर तीखा हमला 

द्वारा Jaipur Times
बैलेट पेपर की वापसी के लिए कांग्रेस चलाएगी देशव्यापी अभियान   मल्लिकार्जुन खरगे ने ईवीएम पर उठाए सवाल, केंद्र सरकार पर तीखा हमला 

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की वकालत करते हुए कहा कि अगर बैलेट पेपर की वापसी नहीं होती, तो कांग्रेस देशव्यापी अभियान छेड़ेगी। उन्होंने तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में यह बयान दिया। खरगे ने कहा कि ईवीएम पर भरोसा नहीं किया जा सकता और बैलेट पेपर प्रणाली ही लोकतंत्र के लिए उपयुक्त है।  

जाति जनगणना और बैलेट पेपर पर जोर 
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाति जनगणना से डरते हैं, क्योंकि इससे लोग अपने अधिकार और हिस्सेदारी मांगने लगेंगे। उन्होंने बैलेट पेपर की वापसी के लिए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जैसे अभियान चलाने का आह्वान किया।  

केंद्र सरकार पर तीखा हमला 
खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार देश की संपत्ति अडानी-अंबानी जैसे लोगों को सौंप रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में अडानी की भूमिका इसका बड़ा उदाहरण है। खरगे ने कहा कि बीजेपी के पास न तो संवैधानिक मूल्य हैं और न ही संघीय ढांचे का सम्मान।  

संविधान दिवस पर एकता का संदेश 
कांग्रेस अध्यक्ष ने संविधान दिवस पर नफरत खत्म करने और देश में एकता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर देश में लोकतंत्र को बचाना है, तो बैलेट पेपर प्रणाली को दोबारा लागू करना होगा।  

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

बैलेट पेपर की वापसी के लिए कांग्रेस चलाएगी देशव्यापी अभियान   मल्लिकार्जुन खरगे ने ईवीएम पर उठाए सवाल, केंद्र सरकार पर तीखा हमला