Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
sujangarh

अपर लोक अभियोजक खण्डेलवाल का किया अभिनंदन 

द्वारा Jaipur Times
अपर लोक अभियोजक खण्डेलवाल का किया अभिनंदन 


जयपुर टाइम्स 
सुजानगढ़। एडीजे न्यायालय के नव नियुक्त अपर लोक अभियोजक श्याम सुंदर खंडेलवाल का सार्वजनिक अभिनन्दन समारोह बागड़ा भवन में गत रात्रि को आयोजित किया गया। बीदासर पंचायत समिति की प्रधान संतोष मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का संचालन नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच ने किया। इस अवसर पर अपर लोक अभियोजक श्याम सुन्दर खंडेलवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे मैं पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर पारीक समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश, बागड़ा समाज अध्यक्ष श्रवण कुमार, गौड़ समाज अध्यक्ष बृजमोहन सुरोलिया, मूलचंद तिवाडी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भागीरथ करवा, पूर्व सभापति बाबूलाल कुलदीप, पूर्व पालिका अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश शर्मा, हीरालाल खंडेलवाल, पार्षद पंकज घासोलिया, मनोज पारीक, तनसुख प्रजापत, पुरुषोत्तम शर्मा, रामनिवास इंदौरिया, चैनप्रकाश नाथ, कॉमरेड जगदीश नाथ, मदनलाल गुलेरिया, राजकुमार बेड़ा, कमल दाधीच, एडवोकेट बनवारी लाल बिजारणिया, राजकुमार बागड़ा, अनिल शर्मा, मोनिका खंडेलवाल, रेखा, भवानी पारीक, सुमेश शर्मा सहित अनेक लोगों ने माल्यार्पण कर खंडेलवाल का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, एडवोकेट अशोक पारीक, सरपंच कन्हैयालाल शर्मा ने विचार प्रकट किए।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।