Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
भीलवाड़ा

खातेदारी जमीन की चारदीवारी को ढहाने का आरोप

द्वारा Jaipur Times
खातेदारी जमीन की चारदीवारी को ढहाने का आरोप


बिजौलियां। किशनपुरिया में स्थित खातेदारी जमीन की चारदीवारी को ढहाने का आरोप लगाते हुए पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छीतरलाल कुम्हार ने किशन कालबेलिया,उदा नाथ कालबेलिया व मांगीनाथ समेत  अन्य 3- 4 व्यक्तियों के खिलाफ बिजौलियां थाने में  दी गई रिपोर्ट में बताया कि खुद की  खातेदारी जमीन ग्राम किशनपुरिया पटवार हल्का लक्ष्मीखेडा तहसील बिजौलियाँ  में स्थित है। उक्त  जमीन पर 25 वर्षों से काश्त करते आ रहे हैं और चारदीवारी भी करवा रखी हैं। आरोपियों द्वारा  बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश से जेसीबी मशीन द्वारा चारदीवारी को ढहाया जा रहा हैं।मारपीट  की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई हैं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।