Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
नागौर

विधानसभा संयोजक राकेश चौधरी ने ली विधानसभा के सभी मंडलों के संयोजकों व सहसंयोजकों की बैठक

द्वारा Jaipur Times

कुचामन सिटी।सीमा सन्देश संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के तहत नावाँ विधानसभा संयोजक राकेश चौधरी ने विधानसभा के सभी मंडलों के संयोजकों व सहसंयोजकों की बैठक ली व विधानसभा क्षेत्र के शहर से लेकर प्रत्येक गांव ढाणी तक अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया व टोल फ्री नंबर 8140200200 से आम जनता को पार्टी के सदस्य जोड़ने के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में सुरेंद्र सिंह राठौड़,अशोक दाधीच, नारायण भिचर,मुरली मनोहर जोशी, रामेश्वर कुमावत, देसी गुर्जर, भंवरलाल बेनीवाल व तेजपाल घोटिया,मनोज स्वामी, रमेश चारण मौजूद रहे। बैठक में लक्ष्य निर्धारित किया गया की सदस्यता अभियान के तहत 70 हजार से अधिक संख्या के साथ सदस्य बनाए जाएंगे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

विधानसभा संयोजक राकेश चौधरी ने ली विधानसभा के सभी मंडलों के संयोजकों व सहसंयोजकों की बैठक