सीकर
चालानशुदा छ अपराधियों को गिरफ्तार पुलिस टीमों ने अलग अलग जगह रेड मारकर किया गिरफ्तार
द्वारा Jaipur Times

थानाधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में हुई कारवाई
श्रीमाधोपुर
पुलिस ने संपत्ति संबंधित अपराधों में चालानशुदा अपराधियों की धरपकड़ करते हुए रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर छह संपत्ति संबंधित अपराधों में चालानशुदा अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के इस विशेष अभियान में श्रीमाधोपुर निवासी रोशन कुमार रैगर, जाजोद के मनीष कुमार जाट, श्रीमाधोपुर निवासी बीजू धोबी, खेड़ी जाजोद निवासी अजय कुमार बलाई, राजकुमार उर्फ राजू जाट तथा श्रीमाधोपुर निवासी रितिश शर्मा को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया है।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
