Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
भीलवाड़ा

चिकित्सा विभाग ने कस्बे में शुरू करवाई फॉगिंग 

द्वारा Jaipur Times


बिजौलियां।बदलते मौसम के चलते कस्बे में  मच्छरों की भरमार से परेशान कस्बेवासियों को राहत देने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा गुरुवार को फॉगिंग की शुरुआत की गई।इन दिनों मेंटिनेंस के नाम पर चल रही बिजली कटौती के चलते लोगों को मच्छरों के काटने की वजह से ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. अंसार खान ने बताया कि  इस समय मच्छरों की जो प्रजाति पनप रही हैं उससे डेंगू-मलेरिया जैसे रोग तो नहीं हो रहे हैं।लेकिन मच्छरों के काटने से खुजली की शिकायत से आमजन परेशान हैं।इसे देखते हुए पूरे कस्बे में डीजल और पायरेथ्रम के घोल से फॉगिंग करवाई जाएगी।डॉ. खान ने सभी कस्बेवासियों से फॉगिंग के दौरान मकान के खिड़की-दरवाजे खुले रखने की अपील की हैं ताकि मच्छर घर से बाहर निकल जाए

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

चिकित्सा विभाग ने कस्बे में शुरू करवाई फॉगिंग