Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सीकर

कांवट भाजपा मंडल कार्यसमिति की मीटिंग आयोजित  मेरा बूथ सबसे मजबूत पर मंथन किया 

द्वारा Jaipur Times
कांवट भाजपा मंडल कार्यसमिति की मीटिंग आयोजित   मेरा बूथ सबसे मजबूत पर मंथन किया 


 कांवट भाजपा मंडल कार्यसमिति की मीटिंग श्री बालाजी गार्डन नालोट रोड कांवट पर आयोजित हुई। जिसमें कार्यक्रताओं, बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों सहित अल्प प्रवास विस्तारक, प्रभारी ने मीटिंग में भाग लेकर पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुखों दायित्व का निर्वहन करने पर विचार मंथन किया। मीटिंग में पूर्व चिकित्सा मंत्री बंशीघर बाजिया खंडेला ने केन्द्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर कर उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। सेवा निवृत्त आईपीएस डा रामदेव सिंह खैरवा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी की संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने की बात कही। भाजपा के केन्द्रीय अल्प प्रवास विस्तारक खीम सिंह रावत ने मोदी सरकार की उपलब्धियाँ व संगठनात्मक संरचना बूथ व पन्ना प्रमुख पर विस्तार से जानकारी दी। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष रंगलाल स्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभा को एडवोकेट जगदीश प्रसाद शर्मा, रामोवतार सिंह बड़सरा, मेजर मालीराम सामोता लोहरवाड़ा, रमेश शर्मा, हम्मीराम खोकर, एडवोकेट ओमप्रकाश पारीक, रामचंद्र शर्मा, मनोज बैरवा, सायर सिंह शेखावत ने संबोधित किया। मीटिंग में संतोष यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष, महेन्द्र जांगू, कैलाश चंद्र सामोता, सरपंच प्रतिनिधि रजनीश फोगावट, रिछपाल सिंह, गोपाल गुप्ता, रूघवीर सिंह तंवर, विजय सेवदा, सहित अनेक कार्यक्रता उपस्थित थे। इस अवसर पर विस्तारक खीम सिंह रावत उतराखण्ड का स्वागत कर सम्मान किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

कांवट भाजपा मंडल कार्यसमिति की मीटिंग आयोजित  मेरा बूथ सबसे मजबूत पर मंथन किया