Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सीकर

जिला सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ 

द्वारा Jaipur Times
जिला सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ 

प्रथम राउण्ड में हुआ बड़ा उलटफेर

श्रीमाधोपुर 
सीकर जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित जिला सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्रीमाधोपुर पटवारी धर्मशाला मे माँ सरस्वती के समय दीप प्रज्जवलित कर किया गया 
 संघ के सचिव एडवोकेट गिरीराज शर्मा ने विधिवत शुरुआत शतरंज की बिसात पर चाल चल कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 44 खिलाडियों ने भाग लिया 
 प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन के लिये अर्जुन पुरस्कार विजेता श्री सुरेश मिश्र भी प्रतियोगिता मे भाग ले रहे है। आरबीटर दीपक राव के अनुसार आज के प्रथम राउंड में लक्ष्मणगढ़ के चिराग सुरेका ने पूर्व चैम्पियन सत्यप्रकाश शर्मा को कांटे के मुकाबले में बराबरी पर रोका 
 अन्य मुकाबलो मे प्रथम वरियता प्राप्त खेडी के पंकज शर्मा, लक्ष्मणगढ़ के अमित शर्मा, त्रिलोक शर्मा, अनिल सोनी, शुभम सैनी मनीष मिश्रा, आशिष कसेरा, संजय कदम, पवन महर्षी, फूलचन्द जाँगिड, अर्जुन लाल जाट, राम अवतार वशिष्ठ नीमकाथाना, दक्ष शर्मा सीकर, लक्ष्मणगढ़ के सुरेश मिश्र , नन्हा शातिर दिव्यांशु अग्रवाल, गिरीराज शर्मा, विमल प्रकाश दुधवाल ने अपने अपने मैच जीते

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

जिला सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ