Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सीकर

विशेष गिरदावरी कराकर मुआवजे की मांग

द्वारा Jaipur Times
विशेष गिरदावरी कराकर मुआवजे की मांग


श्रीमाधोपुर
इलाके मे हुई बेमौसम बारिश से किसानो की हालात बुरी तरह खराब हो चुके है इसी के तहत
त्रिलोकपुरा स्थित बल्डा ढाणी में एक खेत में महिला किसान चने के अंकुरित फसल को अलग करते हुए दिखाई दी और जानकारी ली
तो किसानो ने बताया की लगातार 
बेमौसम बारिश से चना मेथी गेहूं की फसल को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है इससे पहले शीतलहर के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ और अब बेमौसम बारिश ने बर्बाद कर दिया
किसान झाबरमल चौधरी ने बताया कि लगातार दोहरी मार से किसान पूरी तरह बर्बाद हो गया है, फसलो की फली में ही दाना दोबारा अंकुरित हो गया जिससे दाने को किसी भी प्रकार से उपयोग में नहीं ले सकते इसको देखते हुए किसान महापंचायत के सुन्दर लाल भावरिया ने  सरकार को जल्द से जल्द विशेष गिरदावरी करा कर संपूर्ण मुआवजा दिया जाने की मांग की है ताकि कुछ राहत मिल सके किसान भी मवेशीयो एवं अपने बच्चों को पढ़ाई के खर्चे भी किसान के पास नहीं है साथ ही बैंकों का कर्जा भी किसान के ऊपर है

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।