Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
बीकानेर

लगातार दूसरी बार देश के कानून मंत्री बनने पर अर्जुनराम मेघवाल का किया अभिनन्दन दिल्ली आवास पर नोखा के युवाओं ने दी शुभकामनाएं

द्वारा Jaipur Times

नोखा। बीकानेर लोकसभा से लगातार चौथी बार सांसद श्री अर्जुनराम मेघवाल को लगातार दूसरी बार केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री बनाये जाने पर उनके दिल्ली आवास पर राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चुन्नीलाल राजस्थानी, राष्ट्रीय युवा विकास संगठन के जिलाध्यक्ष गणेश तालनिया व गुरु रविदास महापीठ के प्रदेश महामंत्री सोहनलाल बिदासरिया ने मुलाकात की व केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल करने पर बधाइयाँ व शुभकामनाएं प्रेषित की। मुलाकात के दौरान कानून मंत्री मेघवाल ने समस्त बीकानेर वासियों का आभार जताते हुए लोकसभा क्षेत्र के चहुमुंखी विकास हेतु कार्य करने की बात कही।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।