सीकर
सीआईएस प्रिंसिपल को मिला मोस्ट इंस्पायरिंग वुमन अवार्ड
द्वारा Jaipur Times

सीकर। सीएलसी के चेलासी स्थित सीबीएसई स्कूल सीआईएस की प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया को मोस्ट इंस्पायरिंग वुमन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भदौरिया को यह सम्मान 9 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड एजुकेशन सम्मिट एंड अवॉर्ड्स 2023 के दौरान प्रदान किया गया। प्रिंसिपल को यह अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, नवीन शिक्षण पद्धतियो तथा बाल केंद्रित शिक्षा के लिए दिया गया। इस अवसर पर सीएलसी निदेशक इंजी. श्रवण चौधरी, सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी, सीआईएस निदेशक समर चौधरी, एचआर हेड वीरेंद्र चौधरी तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने
सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की तथा बताया कि यह बहुत ही गर्व का विषय है कि सुषमा भदौरिया के अनुभव का लाभ अब सीआईएस के छात्रों को मिलेगा।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
