Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सीकर

महंगाई राहत कैम्प में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं  नवजात कन्याओं का मनाया जन्मोत्सव

द्वारा Jaipur Times
महंगाई राहत कैम्प में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं  नवजात कन्याओं का मनाया जन्मोत्सव

नीमकाथाना पाटन (निंस)। नीमकाथाना ब्लॉक के ग्राम पंचायत पुरानाबास में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैम्प में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन गर्भवती महिलाओं जिसमें श्रीमती  सुनीता, हंसा देवी, और सीमा  की गोद भराई सीडीपीओ संजय चेतानी, नायब तहदीलदार राजेन्द्र वर्मा के कर कमलों से करवा के उन्हें शगुन की वस्तुएं, फल आदि भेंट कर उनके सुरक्षित मातृत्व की कामना की गई, वंही दो नवजात कन्याओं  का जन्मदिन कैम्प में सार्वजनिक रूप से केक काट कर मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने परम्परागत रूप से समाज मे लड़को के जन्म पर बजाई जाने वाली कांसे की थाली बजा के बेटा-बेटी एक समान का संदेश दिया।  दोनों नवजात बालिकाओं को विभाग की तरफ से उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षक सरोज इंदुलिया, उपप्राचार्य महिपाल चाहर, महेंद्र    ढिलान, दिनेश अग्रवाल, मोंटू कृष्णिया,  अशोक जाखड़, संतोष, विमला, राजकला, जयकोरी, हेमलता सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

महंगाई राहत कैम्प में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं  नवजात कन्याओं का मनाया जन्मोत्सव