Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ लागू

द्वारा Jaipur Times
भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ लागू

नई दिल्ली, 26 अगस्त।
अमेरिकी सरकार ने भारत से आयात होने वाले सामानों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह जुर्माना रूस से तेल खरीदने के चलते लगाया गया है और भारतीय समयानुसार 27 अगस्त 2025 को सुबह 9:31 बजे से लागू हो जाएगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पहले 6 अगस्त को रूस से तेल खरीद पर दंडात्मक कार्रवाई के तहत इस टैरिफ का ऐलान किया था। इसके बाद 7 अगस्त से व्यापार घाटे का हवाला देकर पहले ही 25% टैरिफ लगाया जा चुका था। यानी अब कुल मिलाकर भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ 50% तक पहुंच जाएगा।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सूची में बताई गई वस्तुओं पर यह ड्यूटी लागू होगी। ये वस्तुएं चाहे अमेरिका में इस्तेमाल के लिए लाई जाएं या गोदाम से उपयोग हेतु निकाली जाएं, सभी पर नया नियम लागू होगा। यह आदेश 27 अगस्त 2025 को 12:01 AM EST से प्रभावी रहेगा।

आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से भारतीय निर्यातकों को बड़ा झटका लग सकता है और भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर असर पड़ सकता है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।